सरकारी स्कूल में किशोरी की नाबालिग प्रेमी ने की थी हत्या, फिर हुआ कुछ ऐसा....

    सरकारी स्कूल में किशोरी की नाबालिग प्रेमी ने की थी हत्या, फिर हुआ कुछ ऐसा....

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): परसुडीह थाना क्षेत्र के सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में नाबालिग किशोरी की हत्या उसके नाबालिग (16) प्रेमी ने की थी. पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है. आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया है. पूछताछ के बाद आरोपी को रिमांड होम भेज दिया गया. पुलिस ने घटना के महज 12 घंटे के भीतर आरोपी नाबालिग युवक को पकड़ लिया था.  जांच में सामने आया कि प्रेम संबंध और शादी को लेकर चल रहे विवाद में किशोरी की हत्या की गई थी. किशोरी शुक्रवार से लापता थी और आरोपी नाबालिग के साथ ही घूम रही थी. शनिवार रात दोनों स्कूल परिसर में घुसे थे. जहां दोनों के बीच विवाद हो गया. इसके बाद आरोपी ने किशोरी की जान ले ली. 

    किशोरी बना रही थी शादी का दबाव
    पुलिस के अनुसार किशोरी अपने नाबालिग प्रेमी पर शादी करने का दवाब बना रही थी. इसी बात को लेकर दोनों के बीच स्कूल परिसर में विवाद हुआ और किशोरी की हत्या कर दी है. परसुडीह थाना प्रभारी अविनाश कुमार ने बताया कि मृतका बिरसानगर जोन नंबर-2 की रहने वाली थी. कोरोना काल से वह अपने परिवार से अलग रह रही थी और आसपास के घरों में काम कर जीवनयापन करती थी. इसी दौरान उसकी पहचान गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कुमफूटा निवासी एक नाबालिग युवक से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध स्थापित हो गया. किशोरी प्रेमी पर लगातार शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि आरोपी अपनी कम उम्र का हवाला देकर शादी से इनकार कर रहा था. घटना के दिन दोनों ऑटो से सोपोडेरा पहुंचे थे.

    कल मिली थी लाश
    सोपोडेरा स्थित राजकीय मध्य विद्यालय परिसर में रविवार की सुबह एक किशोरी का शव मिला था. इसके बाद वहां हड़कंप मच गया था. पुलिस ने हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए खोजी कुत्ते का सहारा लिया था. इसके अलावा सीसीटीवी कैमरा की भी मदद ली गई थी. आरोपी की पहचान करने के बाद पुलिस ने उसे गोविंदपुर इलाके से पकड़ा. 



    Related News