पश्चिमी सिंहभूम में दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप

    जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल के जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर हाथी की संदिग्ध मौत हुई है. कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

    पश्चिमी सिंहभूम में दंतैल हाथी की संदिग्ध मौत से इलाके में हड़कंप

    पश्चिमी सिंहभूम (PASCHIM SINGHBHUM): जिले के जगन्नाथपुर अनुमंडल के जैतगढ़ थाना क्षेत्र में एक नर हाथी की संदिग्ध मौत हुई है. कोल्हान वन क्षेत्र के मानिकपुर गांव में गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने खेत के पास एक विशाल हाथी को मृत अवस्था में पड़ा देखा. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी.

    प्रारंभिक जांच में हाथी की मौत का कारण बिजली का करंट बताया जा रहा है, हालांकि अधिकारियों का कहना है कि इसकी पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी. नियमों के अनुसार, हाथी का पोस्टमार्टम घटनास्थल पर ही विशेषज्ञों की निगरानी में कराया जाएगा, जिसके बाद शव को सुरक्षित तरीके से दफनाया जाएगा.

    घटना के बाद इलाके में चर्चा है कि फसलों को जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों के आसपास अवैध रूप से बिजली के तार लगाए जाते हैं, जो इस हादसे की वजह बन सकते हैं. वन विभाग ने इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच को तेज कर दिया है.

    अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जांच में करंट लगने से मौत की पुष्टि होती है, तो दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पूरे मामले की गंभीरता से जांच जारी है और विभाग हर पहलू पर नजर बनाए हुए है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news