नशे की अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा  

    Pakur news:पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर इलाके में आने वाला था, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू की

    नशे की अवैध कारोबार के खिलाफ पाकुड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ एक को दबोचा

    पाकुड़(PAKUR):पाकुड़ जिले के मालपहाड़ी ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को मादक पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक एक व्यक्ति ब्राउन शुगर लेकर इलाके में आने वाला था, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत छापेमारी शुरू की.

     ब्राउन शुगर के साथ युवक गिरफ्तार

     जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक को रोका गया और तलाशी लेने पर उसके पास से करीब 6.46 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 50 से 60 हजार रुपये बताई जा रही है.इसके साथ ही एक मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है.

    आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास

     पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.बताया जा रहा है कि आरोपी का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ कई मामले दर्ज है. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.

    रिपोर्ट: विकास कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news