जंगली हाथी का हुआ सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने ली राहत की सांस

    Ranchi: सोनाहातु थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने की घटना सामने आई, जिसके बाद वन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि भोजन की तलाश में हाथी जंगल से निकलकर गांव की ओर आया और हाथी अचानक कुएं में गिर गया

    जंगली हाथी का हुआ सफल रेस्क्यू, वन विभाग ने ली राहत की सांस

    रांची(RANCHI):  सोनाहातु थाना क्षेत्र में एक जंगली हाथी के कुएं में गिरने की घटना सामने आई, जिसके बाद वन विभाग ने कड़ी मशक्कत कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला. बताया जा रहा है कि भोजन की तलाश में हाथी जंगल से निकलकर गांव की ओर आया और हाथी अचानक कुएं में गिर गया.

    जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू करने की. हालांकि, शुरुआत में स्थिति तब जटिल हो गई जब कुएं के मालिक ने मुआवजे की मांग कर दी. इसको लेकर वन विभाग और मालिक के बीच करीब दो घंटे तक बहस चलती रही, जिससे बाद विभाग ने एक लाख रुपये मुआवजे के रूप में देने पर सहमति जताई, तब जाकर रेस्क्यू अभियान शुरू हो सका.

    इसके बाद टीम ने पूरी सतर्कता और योजना के साथ हाथी को बाहर निकालने का प्रयास किया. कई घंटों की मेहनत के बाद हाथी को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया गया. राहत की बात यह रही कि इस दौरान हाथी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह पूरी तरह सुरक्षित है. इस सफल रेस्क्यू अभियान के बाद स्थानीय ग्रामीणों और प्रशासन ने राहत की सांस ली.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news