खेल-खिलाड़ी:हज़ारीबाग़ ने जमशेदपुर को हराया तो खूंटी ने गिरिडीह को बुरी तरह रौंद डाला, चमकी नंदनी

    नंदनी कुमारी की धमाकेदार पारी की मदद से हजारीबाग ने रविवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए मैच में जमशेदपुर को 18 रनों से हरा दिया।  वहीं दिन के दूसरे मैच में खूंटी ने गिरिडीह को 41 रनों से हराया.

    खेल-खिलाड़ी:हज़ारीबाग़ ने जमशेदपुर को हराया तो खूंटी ने गिरिडीह को बुरी तरह रौंद डाला, चमकी नंदनी

    धनबाद (DHANBAD): नंदनी कुमारी की धमाकेदार पारी की मदद से हजारीबाग ने रविवार को टाटा डिगवाडीह स्टेडियम में खेले गए मैच में जमशेदपुर को 18 रनों से हरा दिया।  वहीं दिन के दूसरे मैच में खूंटी ने गिरिडीह को 41 रनों से हराया. गिरिडीह की यह लगातार तीसरी हार है और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया है. रविवार सुबह हुई वर्षा के कारण पहला मैच देरी से शुरू हुआ, पांच-पांच ओवर के इस मैच में टास जमशेदपुर ने जीता और हजारीबाग को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. नंदनी कुमारी ने 13 गेंदों पर 37 रनों की धमाकेदार पारी खेली, जिससे टीम चार विकेट पर 49 रन तक पहुंची. 

    नंदनी ने अपनी पारी में पांच चौके व दो छक्के उड़ाए, वहीं जमशेदपुर की नंदिनी गुप्ता ने 11 रन पर तीन विकेट लिए. बाद में जमशेदपुर की टीम एक विकेट पर 31 रन ही बना सकी, जैस्मिन झा 14 रन पर नाबाद रहीं. वहीं ऋतिका कुमारी ने 17 रन बनाए और पारी की अंतिम गेंद में रन आउट हो गई. प्लेयर आफ द मैच नंदनी कुमारी को घोषित किया गया. उन्हें यह पुरस्कार डीसीए के कार्यकारिणी सदस्य सुधीर पांडेय ने प्रदान किया. दूसरे मैच में गिरिडीह के विरुद्ध टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए खूंटी ने निर्धारित 20 ओवरों में तीन विकेट पर 171 रन बनायें. 

    कशिश ने 61, अनुषा गुप्ता ने 18 और दिव्या कुमारी ने 13 रन बनाए, वहीं गिरिडीह की खुशी राय ने 19 पर दो और आरुषि कुमारी ने 15 पर एक विकेट लिए. बाद में गिरिडीह की टीम तीन विकेट पर 130 रन ही बना सकी और मैच 41 रनों से हार गई. शुभाश्री गोराई 27 और महिमा महतो 12 रन बनाकर नाबााद रहीं. वहीं खुशी राय ने 16, आलिया परवीन ने 13 और आशी सिमर ने 11 रन बनयें. खूंटी की दिव्या कुमारी ने 15 और एनी सोरेन ने 13 रन देते हुए एक-एक विकेट लिए. कशिश प्लेयर आफ द मैच चुनी गई. उन्हें यह पुरस्कार मैच रेफरी पप्पू कुमार सिंह ने प्रदान किया. इस अवसर पर वहां अंपायर अनुज कुमार महतो व वकील अहमद और स्कोरर दीपक कुमार उपस्थित थे. 

    रिपोर्ट - धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news