जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर में भीषण सड़क हादसा हुआ है. दो बाईकों की टक्कर में सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई है. जबकि 3 युवक गंभीर रूप से घायल है. घटना एमजीएम थाना क्षेत्र के डेंटल कॉलेज के पास एनएच पर हुईं. घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायलों को एमजीएम अस्पताल भेजा. यहां सुरक्षा कर्मी को मृत घोषित कर दिया गया. जबकि घायल दोनों युवकों का इलाज चल रहा है. उनकी स्थिति में गंभीर बनी हुई है. दोनों बाईकों में सीधी टक्कर मंगलवार की दोपहर हुई. इस घटना में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई. बाईकों को पुलिस ने जब्त कर लिया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.
क्लीनिक में सिक्योरिटी गार्ड था मृतक
मृतक की पहचान एमजीएम थाना क्षेत्र के भिलाईपहाड़ी निवासी प्रमोद कुंडू (35) के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वे उलीडीह में स्थित एक eye क्लीनिक में सिक्योरिटी गार्ड थे. मंगलवार को ड्यूटी समाप्त करने के बाद वे अपनी बाइक से घर वापस लौट रहे थे. तभी यह हादसा हुआ. वे बाइक पर सिंगल थे. उनकी मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. सूचना पर परिजन भी एमजीएम अस्पताल पहुंचे. पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी कर रही है.
घायलों को हालत गंभीर
इस घटना में घायल दोनों युवकों की हालत भी गंभीर है. एमजीएम में उनका इलाज चल रहा है. घायलों की पहचान मुखियाडांगा निवासी विशाल और मोनू के रूप में हुई है. दोनों एक बाइक पर सवार होकर शहर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रही बाइक से उनकी बाइक की टक्कर हो गई. स्थानीय लोगों के अनुसार बाइक की गति काफी थी. यही हादसे का कारण बना.

