रांची में सरहुल का जश्न, मांदर की थाप पर झूमे कई नेता

    प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला

    रांची में सरहुल का जश्न, मांदर की थाप पर झूमे कई नेता

    रांची (RANCHI): में प्रकृति पर्व सरहुल के अवसर पर जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. राजधानी में बड़ी संख्या में लोग जुटे और पूरा शहर पारंपरिक रंग में रंगा नजर आया. मांदर की थाप पर युवा, महिलाएं और बुजुर्ग सभी थिरकते दिखे. पारंपरिक पोशाक में सजे लोग नृत्य और गीतों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाते नजर आए.

    इस खास मौके पर कई गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, विधायक सीपी सिंह और रांची की मेयर रौशनी खलखो भी लोगों के बीच पहुंचे सरहुल की शुभकामनाएं दीं। इतना ही नहीं, उन्होंने खुद भी मांदर की धुन पर नृत्य कर उत्सव में चार चांद लगा दिए.

    पूरे आयोजन के दौरान लोकगीतों और सामूहिक नृत्य ने माहौल बना गया. सरहुल पर्व झारखंड की समृद्ध आदिवासी संस्कृति का प्रतीक है, जो प्रकृति और मानव के बीच गहरे जुड़ाव को दर्शाता है। यह त्योहार लोगों को प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश देता है।

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news