टीएनपी डेस्क(TNP DESK):पिछले 1 सप्ताह से झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकाँश जिलों का मौसम का हाल बदला हुआ है जहाँ कहीं गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं कहीं पर तेज हवा भी चल रही है.अब तक झारखंड में छह लोगों की जान जा चुकी है पिछले 24 घंटे में दुमका में हुई ओलावृष्टि से एक की जान चली गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आज भी झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा जहां रुक रुक कर बारिश होगी तो वहीं तेज हवा भी चल सकती है.
पिछले 24 घंटे के दौरान कैसा रहा मौसम
पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के मौसम की बात की जाए तो दोपहर के समय अधिकांश जिलो में कड़क धूप खिलने की वजह से उमस वाली गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था लेकिन जैसा ही शाम हुआ मौसम का मिजाज बदल गया तो वही कुछ जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चलने लगी, वहीं कुछ जिलों में बर्फबारी भी देखने को मिली. तो वही सब्जी की फसल और आम के पेड़ में लगे मोजर को काफी ज्यादा नुकसान हुआ है.धनबाद, बोकारो, गिरिडीह और जामताड़ा समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि ने जनजीवन को प्रभावित किया.धनबाद में करीब 20 मिनट तक बड़े आकार के ओले गिरे, जिससे सड़कों और खेतों में बर्फ जैसी चादर बिछ गई.
पढ़े आज कैसा रहेगा झारखंड के मौसम का हाल
बात अगर दुमका की जाए तो वहां पर वज्रपात का कहर देखा गया जहां दुमका जिले के मसलिया थाना क्षेत्र के डिगवाडीह गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 35 वर्षीय कन्हैया राय की मौत हो गई, जबकि उनके पिता झुलस गए.वही आज यानी जानी रविवार को मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही रहेगा जहां राजधानी राज्य समेत राज्य के अधिकांश जिलों में रुक रुक कर बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलों में वज्रपात की भी संभावना जताई गई है जिसको देखते हुए लोगों को अलर्ट किया गया है.
पढ़े अपने जिले का तापमान
रांची का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 29 डिग्री और न्यूनतम 17 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


