सरायकेला: चुना भट्टा फायरिंग कांड का खुलासा: पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार  

    सरायकेला: चुना भट्टा फायरिंग कांड का खुलासा: पुलिस ने एक अपराधी को किया गिरफ्तार

    सरायकेला(SARAIKELA):सरायकेला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है जहां पुलिस ने आदित्यपुर के चुना भट्टा स्थित संजय इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान पर 14 मार्च  को हुई फायरिंग मामले में पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.इस संबंध में आदित्यपुर थाना में मामला दर्ज किया गया था.

    टीम गठित कर पुलिस ने दबोचा

    घटना के उद्भेदन के लिए पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया.टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अप्राथमिकी अभियुक्त गौरव मिश्रा को एलआईजी कॉलोनी, एमपी टावर के पास, आदित्यपुर से गिरफ्तार किया.

    आरोपी ने ही दिया था फायरिंग की घटना को अंजाम 

     पुलिस के अनुसार, आरोपी ने ही फायरिंग की घटना को अंजाम दिया था.उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पिस्तौल भी बरामद कर ली गई है. गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.इस कांड में पूर्व मे ही ऋषि मिश्रा को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने बताया कि गौरव मिश्रा का आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ साकची थाना एवं कदमा थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामले दर्ज है.इस छापेमारी दल में आदित्यपुर थाना प्रभारी बिनोद तिर्की, सतीश वर्णवाल, विनोद टुडू सहित सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

    रिपोर्ट-वीरेंद्र मंडल



    Related News