DC-SSP निकले इंस्पेक्शन को ,दिया निर्देश -सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं !

    DC-SSP निकले इंस्पेक्शन को ,दिया निर्देश -सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं !

    धनबाद(DHANBAD):उपायुक्त  आदित्य रंजन और  वरीय पुलिस अधीक्षक  प्रभात कुमार ने रविवार को  जिले के विभिन्न अंचलों के अंतर्गत आने वाली सरकारी जमीन का औचक निरीक्षण किया.   इस दौरान उन्होंने सरकारी जमीन  पर हो रहे अवैध कब्जों पर कड़ी नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए. उपायुक्त ने धनबाद सदर अंचल और गोविंदपुर अंचल अंतर्गत 8 लेन समीप समेत  बीबीएमकेयू यूनिवर्सिटी के पास सरकारी प्रस्तावित विकास परियोजनाओं के लिए चिह्नित जमीन का जायजा लिया. 

      निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अवैध कब्जा पाया गया.  उपायुक्त ने इसे सरकारी संपत्ति का उल्लंघन बताते हुए अंचलाधिकारी को निर्देश दिया कि वे मापी करवाकर अतिक्रमणकारियों को नोटिस तामिल करें। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने कहा कि सरकारी जमीन को भू-माफिया से मुक्त कराना प्रशासन की प्राथमिकता है, ताकि इन जमीन का उपयोग स्कूल, कॉलेज,अस्पताल और अन्य जनहितकारी योजनाओं के लिए किया जा सके. 

     उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन सार्वजनिक संपत्ति है, और इस पर किसी भी प्रकार का निजी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  सभी अंचलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि उनके क्षेत्र में एक इंच भी सरकारी भूमि अतिक्रमित न हो.  मौके पर उपायुक्त  आदित्य रंजन, एसएसपी  प्रभात कुमार, अंचलाधिकारी धनबाद  राम प्रवेश, अंचलाधिकारी गोविंदपुर  धर्मेंद्र दुबे मौजूद रहें।DC-SSP निकले इंस्पेक्शन को ,दिया निर्देश -सरकारी जमीन पर कब्ज़ा करने वालो की अब खैर नहीं !!



    Related News