मेले से लौट रही छात्रा को "बहन" कहकर पहले झांसे मे लिया , फिर घर छोड़ने के बहाने रास्ते में किया दुष्कर्म !

    मेले से लौट रही छात्रा को "बहन" कहकर  पहले झांसे मे लिया , फिर घर छोड़ने के बहाने रास्ते में किया दुष्कर्म !

    Gumla: गुमला के घाघरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग छात्रा के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आई हैं. बताया जा रहा हैं की छात्रा आठवी कक्षा में पढ़ती हैं, जो कि रामनवमी का मेला देखकर घर वापस लौट रही थी. पुलिस ने पूरे मामले को देखते हुए गुनहगारों की तलाश शुरू कर दी हैं.  

    आपको बता दे की नाबालिक अपने सहेलियों के साथ रामनवमी का मेला देखकर घर वापस लौट रही थी तभी अचानक आंधी-तूफान आ गया जिसके कारण अफरा-तफरी मच गई और सभी अपने आप को बचाने के लिए भागने लगे. भागने के वक्त ही छात्रा की  पैर फिसल गई और वो गिर गई. जिससे उसके पैर में ज्यादा चोट लग गई.   चोट के कारण वह चल नहीं पा रही थी और अपनी सहेलियों से बिछड़ गई. वह मदद के लिए 1 घर के पास रुक गई , तभी बाइक पर दो सवार युवक वहां पहुँच गए और फिर उन्होंने छात्रा को "बहन" कहकर बुलाया और सही-सलामत घर छोड़ने का झांसा देकर अपनी बाइक पर बिठा लिया.

    आरोपी युवक, छात्रा को उसके घर ले जाने के बजाय एक सुनसान जगह  पर स्थित अंधेरे कमरे में ले गए. वह दोनो युवकों ने उसके साथ दुष्कर्म किया.घटना के बाद किसी तरह पीड़िता अपने घर पहुंच गई और उसने अपने परिजनों को पूरी घटना के बारे में बताया . 28 मार्च, शनिवार को परिजनों ने घाघरा थाना में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है. अपराधियों को ढूंढ कर और गिरफ्तार करने  के लिए छापेमारी की जा रही है.

     

     

     



    Related News