रामगढ़ पुलिस ने दानी यादव हत्याकांड का किया खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार


रामगढ़(RAMGARH):रामगढ़ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार ने अपने कार्यालय सभागार में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहां की मांडू थाना क्षेत्र से जुड़े दानी यादव हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा किया है.एसपी ने बताया कि मामला मांडू के कुजु थाना कार्ड संख्या 128 पब्लिक 2025 से संबंधित है. दानी यादव की हत्या कर उनके चक्की मिल ओर आवास से नगद रुपए की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था.
एक आरोपी गिरफ्तार
इस कांड में पूर्व में एक आरोपी को गिरफ्तार किया जा चुका है अब कांड में सम्मिलित एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम द्वारा आरोपी अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक पासवान को कुजू क्षेत्र से ही गिरफ्तार किया गया है.
फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है छापेमारी
आरोपी ने निदानी यादव की हत्या और लूट की घटना में अपनी सलीपता स्वीकार की है. घटना में प्रयुक्त किया गया एक देशी पिस्तौल और चार जिंदा गोली भी पुलिस ने बरामद किया है, एसबीआई प्रेस वार्ता कर कहा कि इस कांड में अन्य फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी की लगातार छापेमारी की जा रही है.
रिपोर्ट-अनुज कुमार
4+