जमशेदपुर में ईलाज के दौरान युवक की मौत,आक्रोशित लोगों ने डीसी ऑफिस पहुंच कर किया हंगामा

    Jamshedpur dc office news:जमशेदपुर के उपायुक्त कार्यालय में गुरुवार की दोपहर जमकर हंगामा हुआ. इस दौरान पुलिस के साथ धक्का मुक्की भी हुई. सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के साथ भी आक्रोशित लोगों ने धक्का-मुक्की कर दी. सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में रहने वाले युवक सन्नी पुष्टि की मौत के बाद हंगामा हुआ

    जमशेदपुर में ईलाज के दौरान युवक की मौत,आक्रोशित लोगों ने डीसी ऑफिस पहुंच कर किया हंगामा

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): गोली लगने से घायल युवक की ईलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई. मौत की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण अस्पताल पहुंचे और फिर शव को लेकर उपायुक्त कार्यालय पहुंच गए. जहां जमकर बवाल काटा. डीसी कार्यालय के गेट पर शव रखकर घंटों हंगामा किया. इस दौरान पुलिस के साथ नोकझोंक भी हुई. ग्रामीण 50 लाख मुआवजा और डीसी को बुलाने की मांग कर रहे है. परिजन ईलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है.   बता दे कि सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के छायानगर में रहने वाले युवक सन्नी को 31 मार्च को अपराधियों ने गोली मारी थी. जिसके बाद से उसका ईलाज चल रहा था. 

    क्या है मामला 

    सीतारामडेरा थाना क्षेत्र स्थित छायानगर डब्बा लाइन सामुदायिक भवन के सामने छेड़खानी को लेकर दो गुटों के बीच विवाद 31 मार्च को हुआ था. गोली चलने के अलावा चापड़बाजी भी हुई थी. इस हिंसक घटना में गंभीर रूप से घायल युवक सन्नी पुष्टि की टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के दौरान दोनों पक्षों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग और चापड़ से हमला हुआ था. सन्नी को एक आंख में गोली लगी थी, जबकि उसके सिर और हाथ पर भी चापड़ से वार किया गया था. इस हमले में नंदू लोहार नामक युवक भी घायल हुआ था, जिसे इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई. 

    चार हुए थे गिरफ्तार

    सीतारामडेरा पुलिस ने इस मामले में चार युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. सनी के परिवार वालों ने हमले का आरोप  पाल भुइयां, संजय भुइयां, आजाद भुइयां,  करण और टकलू लोहार के बेटे समेत अन्य पर लगाया था. जानकारी हो कि शहर में लगातार मारपीट की घटनाएं हो रही हैं, इसमें चापड़ से सबसे ज्यादा हमले हो रहे हैं. फायरिंग की घटनाएं भी अब शहर में आम हो गई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news