गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-अफीम के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

    गुमला जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जिसमें लंबे समय से गांजा और अफीम की तस्करी की जानकारी मिली थी

    गुमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा-अफीम के साथ तीन आरोपी हुए गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA): जिले में पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक को मिली गोपनीय सूचना के आधार पर की गई, जिसमें लंबे समय से गांजा और अफीम की तस्करी की जानकारी मिली थी.

    पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के लांजी गांव निवासी उमेश कुमार साहू के घर पर छापेमारी की. तलाशी के दौरान घर के अलग-अलग स्थानों से करीब 3 किलो 62 ग्राम गांजा बरामद किया गया. इसके अलावा अन्य संदिग्ध सामग्री भी पुलिस के हाथ लगी. गिरफ्तारी के बाद उमेश साहू से पूछताछ में बलराम साहू और कमल साहू का नाम सामने आया. पुलिस ने उनकी निशानदेही पर डुमरी बायपास रोड स्थित एक होटल में छापा मारकर अन्य आरोपियों को भी हिरासत में लिया.

    एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि आरोपी खूंटी से गांजा और अफीम लाकर गुमला के ग्रामीण और शहरी इलाकों में सप्लाई करते थे. शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और पहले भी कुछ आरोपी जेल जा चुके हैं.

    पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है. अधिकारियों का मानना है कि इस कार्रवाई से नशे के कारोबार पर बड़ा छटका लगा है साथ ही एसडीपीओ ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा, लेकिन इसमें आम जनता की भागीदारी भी जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कहीं भी नशे का कारोबार होता दिखे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें साथ ही कहा की सूचना देने वाले लोगों की पहचान गोपनीय रखी जाएंगी.

    रिपोर्ट- सुशील कुमार सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news