ब्रेकिंग : जमशेदपुर के डिमना लेक से अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    ब्रेकिंग : जमशेदपुर के डिमना लेक से अज्ञात महिला का शव मिलने से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां डिमना लेक में एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर जांच शुरू कर दी है.

    पढ़े कहां का है पूरा मामला 

    जमशेदपुर के डिमना लेक में रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब स्थानीय लोगों ने पानी में एक अज्ञात महिला का शव तैरता हुआ देखा. यह पूरा मामला बोड़ाम थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है.स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद बोड़ाम थाना की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला गया.

     जांच में जुटी पुलिस

     घटना की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और आसपास के थानों को भी सूचना दे दी गई है, ताकि किसी गुमशुदगी के मामले से इसका मिलान किया जा सके.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News