देवघर (DEOGHAR) : चांद के दीदार के बाद देवघर में आज ईद की नमाज अदा की गई.जिला के तमाम ईदगाहों में नमाज अदा की गई और एक दूसरे से गले मिल ईद की बधाई दी गई. वही मधुपुर अनुमंडल अंतर्गत खलासी मोहल्ला स्थित मदीना ईदगाह में जामताड़ा विधायक सह झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने ईद-उल-फितर की नमाज अदा की.

ईद की दी मुबारकबाद
नमाज के बाद उन्होंने लोगों से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और भाईचारे का संदेश दिया. इस मौके पर मंत्री ने झारखंड समेत पूरे देश में अमन, शांति और खुशहाली की दुआ मांगी. उन्होंने कहा कि रमजान के पूरे महीने इबादत के बाद ईद का यह पर्व हमें आपसी प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है.
राज्य और देश मजबूत बने
उन्होंने झारखंड, जामताड़ा और मधुपुरवासियों को ईद की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अल्लाह से दुआ है कि राज्य और देश मजबूत बने. साथ ही इन्होंने कहा कि सामाजिक सौहार्द और आपसी एकता के लिए राजनीति से हटकर एक दूसरे के पर्व त्यौहार में शामिल होकर एक दूसरे का साथ देना चाहिए तभी भारत देश और अधिक शक्तिशाली और समृद्ध होगा.
Thenewspost - Jharkhand
4+


