बंगाल चुनाव में अब हो गई "किंग कोबरा" की एंट्री ,पीएम ने गारंटी दी तो सीएम ने कैसे बतया झूठ का पुलिंदा

    बंगाल चुनाव में अब हो गई "किंग कोबरा" की एंट्री ,पीएम ने गारंटी दी तो सीएम ने कैसे बतया झूठ का पुलिंदा

    धनबाद(DHANBAD) गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बंगाल में थे.  उन्होंने बंगाल की जनता को 6 गारंटी दी और तृणमूल  कांग्रेस पर कड़ा हमला बोला , उन्होंने कह दिया कि 2026 में ममता बनर्जी भवानीपुर से भी चुनाव हारेंगी. इधर, चुनाव प्रचार में घमासान के बीच मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गुरुवार को उत्तर 24 परगना में धुआंधार रैली की.  इन रैलियों  में ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और भाजपा को कठघरे  में खड़ा किया. ममता बनर्जी ने कहा कि भाजपा देश के संवैधानिक ढांचे और लोकतंत्र का सौदा कर रही है.  जिसे पश्चिम बंगाल की जनता कभी माफ नहीं करेगी.  मुख्यमंत्री ने मतदान सूची में धांधली का मुद्दा उठाते हुए सवाल किया।  

    ममता बनर्जी ने भाजपा को खूब लपेटा 

    उन्होंने कहा कि 1.02 करोड़ मतदाताओं में से केवल 32 लाख नाम को ही बचाया जा सका.  वह भी  इसलिए हुआ कि हमने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, उन्होंने कहा कि भाजपा पर भरोसा करना "किंग कोबरा" पर भरोसा करने जैसा है.  कहा कि चुनाव आते ही भाजपा हिंदू -मुस्लिम का मुद्दा छेड़ कर समाज को बांटने लगती है.  उन्होंने सीपीएम  और कांग्रेस पर भी हमला बोला , कहा कि  अंदरखाने सभी मिले हुए हैं.  सीएम ने अन्य राज्यों में बंगालियों के साथ हो रहे कथित दुर्व्यवहार का भी मामला उठाया. 

    गुरुवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बंगाल में खूब बोले 

    गुरुवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  बंगाल में ममता बनर्जी के खिलाफ जमकर हमला बोला. उन्होंने बंगाल के लोगों को आधा दर्जन गारंटी भी दी. पहली गारंटी में बताया कि भय मुक्त बंगाल होगा, दूसरी गारंटी में कहा कि सरकारी सिस्टम की जवाबदेही होगी, तीसरी गारंटी में कहा कि भ्रष्टाचार, अपराध की फाइल खुलेंगी. चौथी गारंटी में बताया भ्रष्टाचारियों को जेल भेजा जाएगा, पांचवी गारंटी में बताया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडे नहीं बचेंगे, छठी गारंटी में बताया कि सातवां वेतन आयोग लागू होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हल्दिया के एक चुनावी सभा में कहा कि 2026 के चुनाव में ममता बनर्जी की विदाई तय है.

    पीएम ने कहा - भवानीपुर से ममता बनर्जी चुनाव हारेंगी 

     नंदीग्राम की तरह इस बार भवानीपुर में भी ममता बनर्जी की हार होकर रहेगी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस ने युवाओं के सपने को कुचला है. प्राइवेट सेक्टर का नामोनिशान मिटा दिया है. उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस वोट बैंक को खुश करने के लिए धर्म के आधार पर आरक्षण देने और तुष्टिकरण की नीति पर चल रही है.  उन्होंने भरोसा दिलाया कि भाजपा सरकार में सब कुछ ठीक होगा. प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल  सरकार ने बंगाल के युवाओं के साथ जो कर दिया है, उसके पाप को अगले 100 साल में भी नहीं धोया जा सकता. तृणमूल कांग्रेस युवाओं के साथ दोहरा विश्वासघात किया है. यहां प्राइवेट सेक्टर में कोई नौकरियां नहीं हैं. अगर हैं  भी तो घुसपैठियों को दे दी गई है. सरकारी पदों को तृणमूल कांग्रेस के मंत्री लूट रहे है. प्रधानमंत्री ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस की सरकार में फर्जी डॉक्यूमेंट बनाना और पशुओं की तस्करी  इंडस्ट्री यही सब खुला है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो



    Related News