आपके लिए जरुरी सूचना: सोनारडीह रेलवे फाटक इस दिन बंद रहेगा ,रेलवे ने की है ये अपील

    आपके लिए जरुरी सूचना: सोनारडीह रेलवे फाटक इस दिन बंद रहेगा ,रेलवे ने की है ये अपील

    धनबाद(DHANBAD):सोनारडीह में रेलवे फाटक संख्या-7/SPL./3T पर सड़क यातायात अस्थायी रूप से बंद रहेगा. रेल प्रशासन ने जानकारी दी है कि ट्रेनों की सुरक्षित और सुचारु आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्य किया जाएगा, जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है.

    प्रशासन के अनुसार यह कार्य 11 और 12 अप्रैल 2026 की रात को निर्धारित किया गया है. 11 अप्रैल को रात 11:00 बजे (23:00 बजे) से लेकर 12 अप्रैल को सुबह 02:00 बजे तक इस रेलवे फाटक से किसी भी प्रकार का सड़क आवागमन संभव नहीं होगा. इस अवधि में फाटक पूरी तरह बंद रहेगा.

    रेलवे अधिकारियों ने आम जनता, स्थानीय निवासियों, व्यापारियों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे इस दौरान वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें.साथ ही, यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अनावश्यक असुविधा से बचने के लिए अपनी यात्रा की पहले से योजना बना लें.

    प्रशासन ने यह भी कहा है कि यातायात से जुड़े सभी नियमों और संकेतों का पालन करना आवश्यक है, ताकि किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। यह कार्य रेल सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किया जा रहा है.

    रेलवे प्रशासन ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सभी के सहयोग से यह कार्य समय पर और सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा.



    Related News