धनबाद(DHANBAD):सोमवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित धनबाद नगर निगम कार्यालय में नव निर्वाचित मेयर संजीव सिंह और डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने अपने-अपने पद का कार्यभार संभाल लिया.कार्यभार ग्रहण करने के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने शहर के विकास और मूलभूत समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया.
विकास और समस्याओं के समाधान पर जोर
मेयर संजीव सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता शहर में बढ़ते प्रदूषण और जल संकट की समस्या का समाधान करना है उन्होंने कहा कि धनबाद नगर क्षेत्र का विकास सभी के सहयोग से किया जाएगा.इसके लिए अधिकारियों के साथ-साथ आम जनता की राय भी ली जाएगी, ताकि बेहतर योजनाएं बन सकें और उनका सही तरीके से क्रियान्वयन हो सके.
8 लेन सड़क में बार-बार बन रहे गड्ढों और अन्य समस्याओं पर भी चिंता
मेयर संजीव सिंह ने कहा 8 लेन सड़क में बार-बार बन रहे गड्ढों और अन्य समस्याओं पर भी चिंता जताई और कहा कि इस मामले को जल्द संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने भरोसा दिलाया कि शहर की हर छोटी-बड़ी समस्या पर ध्यान दिया जाएगा.वहीं डिप्टी मेयर अरुण चौहान ने कार्यभार संभालने पर खुशी जताते हुए कहा कि उन्हें यह जिम्मेदारी मिलना गर्व की बात है उन्होंने कहा कि वे सभी लोगों को साथ लेकर चलेंगे और शहर के विकास के लिए मिलकर काम करेंगे.
रिपोर्ट-नीरज कुमार
Thenewspost - Jharkhand
4+


