रांची: पुंदाग पेट्रोल पंप डकैती कांड में जांच तेज,आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

    इन दिनों डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. आए दिन लूट की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें पेट्रोल पंप खास तौर पर अपराधियों के निशाने पर हैं. इसी कड़ी में बीती रात पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैतों ने धावा बोल दिया

    रांची: पुंदाग पेट्रोल पंप डकैती कांड में जांच तेज,आरोपियों की पहचान के लिए CCTV खंगाल रही पुलिस

     रांची (RANCHI): में इन दिनों डकैती की घटनाएं लगातार बढ़ती नजर आ रही हैं. आए दिन लूट की खबरें सामने आ रही हैं, जिसमें पेट्रोल पंप खास तौर पर अपराधियों के निशाने पर हैं. इसी कड़ी में बीती रात पुंदाग ओपी क्षेत्र स्थित एक पेट्रोल पंप पर डकैतों ने धावा बोल दिया. इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया है. सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत सक्रिय हुई और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी गई है.

    हटिया डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पेट्रोल पंप का बारीकी से निरीक्षण किया. अधिकारियों ने वहां मौजूद कर्मचारियों से पूरी घटना की जानकारी ली और घटनाक्रम को समझने की कोशिश की. प्रारंभिक जांच के अनुसार, करीब छह अपराधी दो स्कूटी पर सवार होकर पेट्रोल पंप पहुंचे थे. सभी के पास धारदार हथियार और पिस्टल थी, जिनके बल पर उन्होंने कर्मचारियों को डराया और डकैती की वारदात को अंजाम दिया/'=

    घटना के बाद से पेट्रोल पंप के कर्मचारी काफी डरे हुए हैं.पुलिस ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा और मामले का खुलासा किया जाएगा. इधर, पुलिस ने आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है. साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाश भी तेज कर दी गई है. पुलिस हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाया जा सके.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news