धनबाद के आईएसएम गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, CID के एएसआई की मौत

    धनबाद के आईएसएम गेट के पास दर्दनाक सड़क हादसा, CID के एएसआई की मौत

     धनबाद(DHANBAD):धनबाद के आईएसएम गेट के समीप सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई. वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से रांची से धनबाद होते हुए दुमका जा रही थीं, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी.

    पढ़े कैसे हुआ दुर्घटना 

    बताया जा रहा है कि शैलू प्रभा जयंती तिर्की सरहुल पर्व मनाने के लिए अपने घर रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ आई हुई थी.पर्व समाप्त होने के बाद वह सोमवार को अपने पति के साथ बाइक से वापस दुमका लौट रही थी.इसी दौरान धनबाद के आईएसएम गेट के पास सड़क पर अचानक एक ओर से आ रही ऑटो और दूसरी ओर से बाइक के बीच टक्कर की स्थिति बन गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई. संतुलन बिगड़ने के कारण शैलू प्रभा जयंती तिर्की बाइक से गिर पड़ीं और गंभीर रूप से घायल हो गई.

    इलाज के दौरान मौत

    घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (एसएनएमएमसीएच) पहुंचाया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई.इस हादसे में उनके पति सुरेश उरांव को भी चोटें आई हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद परिजनों और पुलिस विभाग में शोक की लहर है.

    रिपोर्ट-नीरज कुमार



    Related News