साहिबगंज के नेशनल मेडिकल की बड़ी लापरवाही! इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत,परिजनों का हंगामा

    Sahibganj news:साहिबगंज जिले में संचालित प्राइवेट मेडिकल की लापरवाही का मामला सामने आया है,शहर के एलसी रोड स्थित नेशनल मेडिकल में गुल्ली भट्ठा निवासी 50 वर्षीय वीणा देवी की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई

    साहिबगंज के नेशनल मेडिकल की बड़ी लापरवाही! इंजेक्शन लगते ही महिला की मौत,परिजनों का हंगामा

    साहिबगंज(SAHIBGANJ):साहिबगंज जिले में संचालित प्राइवेट मेडिकल की लापरवाही का मामला सामने आया है,शहर के एलसी रोड स्थित नेशनल मेडिकल में गुल्ली भट्ठा निवासी 50 वर्षीय वीणा देवी की कथित तौर पर गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हो गई.बताया जा रहा है कि महिला इलाज के लिए मेडिकल पहुंची थी,जहां मौजूद फार्मासिस्ट ने उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन लगाया.इंजेक्शन लगते ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी और देखते ही देखते हालत गंभीर हो गई.कुछ ही देर में महिला की मौके पर ही मौत हो गई.

    पढ़े क्या है परिजनों का आरोप

    परिजनों का आरोप है कि उन्होंने इंजेक्शन देने से मना किया था, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई.इंजेक्शन लगने के बाद रिएक्शन हुआ और समय पर ऑक्सीजन भी नहीं दिया गया,जिस से महिला की जान चली गई.घटना के बाद मेडिकल कर्मियों ने महिला को सदर अस्पताल भेजा,जहां ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर प्रशांत कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    प्रारंभिक तौर पर गलत इंजेक्शन से मौत की पुष्टि

    डॉक्टर ने प्रारंभिक तौर पर गलत इंजेक्शन से मौत की पुष्टि की है.घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है,अब सवाल उठता है कि इस लापरवाही के लिए जिम्मेदार लोगों पर क्या कार्रवाई होगी.

    रिपोर्ट-गोविंद ठाकुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news