टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक तरफ जहां यूपी, बिहार, बंगाल में गर्मी से लोग परेशान है तो वहीं झारखंड का मौसम इन दिनों लोगों पर मेहरबान नजर आ रहा है पिछले 3-4 दिनों से झारखंड में गरज के साथ बारिश हो रही है तो वही कुछ जिलो में वज्रपात भी देखने को मिल रहा है इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की तेज रफ्तार से हवा चल रही है, जिससे मौसम पूरी तरह से सुहाना हो चुका है.वही तापमान गिरने से एक तरफ जहां लोगों को गर्मी से राहत मिलती है तो वहीं हल्की फुल्की ठंड का एहसास भी लोगों को हो रहा है.
अगले 2 दिनों तक रहेगा यही हाल
मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले अगले दो दिनों तक झारखंड के मौसम का हाल कुछ ऐसा ही बना रहेगा.जहां गरज के साथ बारिश होगी तो वहीं कुछ जिलो में बज्रपात का भी अलर्ट जारी किया गया है वही तेज हवाओं के चलने की भी संभावना है.बोकारो, गोड्डा, रांची, जमशेदपुर जैसी इलाके में अच्छी खासी बारिश देखने को मिल रही है.जिससे यहां के लोगों को गर्मी से राहत मिली है.वही राजधानी रांची की बात करें तो कुछ इलाकों में यहां ओलावृष्टि भी देखने को मिल रही है.
सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 15 मिमी दर्ज की गई
वैसे तो राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलो में बारिश देखने को मिल रही है लेकिन पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश पश्चिमी सिंहभूम में 15 मिमी दर्ज की गई है.जहां मौसम पूरी तरह से सुहाना हो गया पिछले 24 घंटे में सबसे कम तापमान कोडरमा में 14.01 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.झारखंड में अब लोगों को रात के समय एक पतली रजाई के बिना नींद नहीं आ रही है क्योंकि ठंड की वजह से लोग सो नहीं पा रहे है इसलिए रजाई की जरूरत पड़ रही है.
पढ़े अपने जिले का हाल
रांची का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 19 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस रहसकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 36 डिग्री और न्यूनतम 21 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री जा सकता है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


