हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा मर्डर केस:पुलिस ने एक बार फिर एक्शन किया तेज, इन पर बढ़ाई गई इनाम की राशि

    झारखंड के "हिस्ट्रीशीटर" रहे विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक बार फिर एक्शन तेज कर दिया है. जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम की राशि बढ़ा दी है.

    हिस्ट्रीशीटर विक्रम शर्मा मर्डर केस:पुलिस ने एक बार फिर एक्शन किया तेज, इन पर बढ़ाई गई इनाम की राशि

    धनबाद: झारखंड के "हिस्ट्रीशीटर" रहे विक्रम शर्मा हत्याकांड के मामले में पुलिस ने एक बार फिर एक्शन तेज कर दिया है. जानकारी के अनुसार उत्तराखंड पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम की राशि बढ़ा दी है.

     पहले फरार सभी 6 आरोपियों पर 25000/ 25000 की इनाम राशि घोषित थी. अब उसे बढ़ाकर 50-50 हजार कर दिया गया है. इन सभी आरोपियों के खिलाफ देहरादून के डालनवाला थाने में नामजद मुकदमा दर्ज है. पुलिस ने इन आरोपियों के फोटो और विस्तृत विवरण के साथ मोस्ट वांटेड पोस्टर भी जारी किया है.

     घटना के एक महीने के बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच पाई है. पुलिस इस मामले में लॉजिस्टिक उपलब्ध कराने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है .राजकुमार सिंह की गिरफ्तारी जमशेदपुर से हुई जबकि अक्षत ठाकुर की गिरफ्तारी नोएडा से की गई थी. देहरादून पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए झारखंड सहित अन्य संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है. 

    विक्रम शर्मा की हत्या 13 फरवरी को देहरादून में कर दी गई थी. वह रोज की भांति 13 फरवरी को भी जिम गया था.जैसे ही जिम से बाहर निकाला, उसके सिर में सटाकर गोलियां मारी गई थी. 

    पुलिस इस मामले में जिन 6 लोगों को आरोपी बताया है, वह सभी झारखंड के जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news