धनबाद: झरिया में धूम-धाम से मनाई गई जेआरडी टाटा की 118वीं जयंती, हुए कई आयोजन 

    धनबाद: झरिया में धूम-धाम से मनाई गई जेआरडी टाटा की 118वीं जयंती, हुए कई आयोजन 

    धनबाद(DHANBAD): भारत रत्न जेआरडी टाटा की आज 118वीं जयंती है. टाटा जयंती को आज झरिया डिवीजन में धूम-धाम से मनाया गया. इस अवसर पर जेआरडी टाटा को जीएम कार्यालय में मुख्य अतिथि नरेंद्र कुमार गुप्ता, चीफ- सिजुआ ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, देबाशीष बनर्जी, चीफ- ह्यूमन रिसोर्स बिजनेस पार्टनर- आरएम, टाटा स्टील, मयंक शेखर, चीफ- जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील, संतोष महतो, क्षेत्रीय सचिव, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन, डिवीजन के अधिकारी, यूनियन के प्रतिनिधि और कर्मचारियों ने श्रद्धांजलि दी.  

    क्रॉस-कंट्री रेस से हुई कार्यक्रम की शुरुआत 

    इस अवसर पर टाटा स्टील फाउंडेशन द्वारा कई गतिविधियों का आयोजन किया गया. दिन की शुरुआत अंडर-16 आयु वर्ग के लिए क्रॉस-कंट्री रेस से हुई. क्रॉस-कंट्री रेस को मयंक शेखर, चीफ, जामाडोबा ग्रुप, झरिया डिवीजन, टाटा स्टील और संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन ने संयुक्त रूप से जीएम कार्यालय में झंडी दिखाकर रवाना किया. इस आयोजन में 374 बच्चों (लड़कियां -132 और लड़के -242) ने भाग लिया. मयंक शेखर और संतोष महतो ने बालक और बालिका वर्ग दोनों में शीर्ष सात विजेताओं को पुरस्कार बांटा. स्पर्श केंद्र, जामाडोबा में कुष्ठ रोगियों के लिए एक विशेष सहायता और उपकरण वितरण कार्यक्रम का भी आयोजित किया गया.

    कुष्ठ रोगियों को बांटे गए जरूरी सामान 

    कार्यक्रम के दौरान 30 से अधिक कुष्ठ रोगी उपस्थित थे. मयंक शेखर, चीफ, जामाडोबा ग्रुप, संतोष महतो, रीजनल सेक्रेटरी, आरसीएमयू, डॉ आलोक, चीफ मेडिकल ऑफिसर, टाटा सेंट्रल हॉस्पिटल, झरिया डिवीजन और अन्य अधिकारियों ने कुष्ठ रोगियों को बैसाखी, व्हीलचेयर और एमसीआर (माइक्रो सेल्युलर रबर) सुरक्षात्मक जूते वितरित किया. इस अवसर पर राजेश कुमार, यूनिट हेड, टाटा स्टील फाउंडेशन, झरिया, डॉ बी पात्रा, चिकित्सा अधिकारी और लालबाबू सिंह, समन्वयक, स्पर्श भी उपस्थित थे. इस अवसर पर अंडर-16 बालक-बालिकाओं की तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 30 बालक-बालिकाओं ने भाग लिया. इसी प्रकार फुटबॉल मैच का आयोजन भी किया गया, जिसमें एमपीएल (मैथन पावर लिमिटेड), सीआईएमएफआर डिगवाडीह परिसर और टाटा फीडर सेंटर की टीमों (लड़कों और लड़कियों) ने भाग लिया. सिजुआ में सीट एंड ड्रा प्रतियोगिता, निबंध लेखन प्रतियोगिता और पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें गांवों के कुल 80 बच्चो ने भाग लिया. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news