जामाडोबा में निकली आकर्षक शोभा यात्रा ,गर्मी पर भारी पड़ी आस्था 

    जामाडोबा में निकली आकर्षक शोभा यात्रा ,गर्मी पर भारी पड़ी आस्था 

    धनबाद(DHANBAD): कोऑपरेटिव कॉलोनी ,जामाडोबा स्थित सर्वजनिक पंचेश्वर महादेव मंदिर महिला समिति ने शिव प्रतिष्ठा का आयोजन शुक्रवार को किया. इस कार्यक्रम में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई. कलश यात्रा  डुमरी तीन नंबर मंदिर परिसर से निकलकर नगर भ्रमण करते हुए लाल बंग्ला दामोदर नदी छठ घाट पर पूजा अर्चना के बाद जल भरकर पुनः यज्ञ स्थल पर  मंडप प्रवेश की. 251 कलश लेकर महिला गाजे -बाजे के साथ पताका लेकर "हर हर महादेव "बोल बम"  के जयकारा लगाते चल रहे थे. 

    साथ ही श्रद्धालुओं के लिए जगह -जगह पर शरबत- पानी की व्यवस्था की गई थी. अयोध्या से आए पंडित आचार्य रामानंद और बनारस से आये पंडित धीरज शरण ,पूजा, पाठ -हवन   कन्या पूजा कराएंगे. कार्यक्रम 29 जुलाई से 4 अगस्त तक होगा. इस कार्यक्रम में रेणुका देवी,बीना देवी ,संध्या पांडे ,बीना देवी ,कुंती शर्मा, कदंबिनी शर्मा ,सावित्री देवी, रेखा दास ,शकुंतला देवी, मालती देवी, संध्या सिंह, सुधा देवी, शकुंतला सिन्हा, गौरी देवी, और  सहयोगी भाई केपी दुबे, रंजीत सिंह, अर्चित सिन्हा,मंटू श्रीवास्तव, अमित कुमार ,हरिनंदन कुमार, संतोष कुमार ,श्याम सुंदर शर्मा ,आदि की मुख्य भूमिका है. रास्ते मे टेंकर से पानी का छिड़काव किया जा रहा था. वार्ड 40 के पूर्व पार्षद सुजीत कुमार सिंह ने पानी का टैंकर देकर सेवा की. बाबा के मंदिर को फूलों से सजाया गया था. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news