धनबाद: मासस जिलाध्यक्ष सहित पांच नेताओं की गिरफ़्तारी से तनाव का माहौल 

    धनबाद: मासस जिलाध्यक्ष सहित पांच नेताओं की गिरफ़्तारी से तनाव का माहौल 

    धनबाद(DHANBAD): Ckw siding के 246 मजदूरों को रोजगार देने की मांग का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. पांच नेताओं की गिरफ्तारी के बाद पुलिस और आंदोलनकारी आमने-सामने है. बता दें कि इस मांग को लेकर 22 जुलाई से बस्ताकोला क्षेत्र की ट्रांसपोर्टिंग बीसीकेयू, मार्क्सवादी समन्वय समिति और जनता मजदूर संघ ने बंद करा रखा है. कोलियरी प्रबंधन अजय कुमार की शिकायत पर 8 नेताओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था. 

    मासस जिलाध्यक्ष भी हैं गिरफ्तार 

    जिन नेताओं के खिलाफ मामले दर्ज हुए थे, उनमें मासस के जिला अध्यक्ष बिंदा पासवान, बिहार कोलरी कामगार यूनियन के केंद्रीय सचिव सुरेश प्रसाद गुप्ता सहित कामता पासवान, शंकर रवानी,राम प्रसाद यादव शामिल थे. इन पांच नेताओं को गुरुवार की रात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इसके खिलाफ आज दिनभर तनाव का माहौल बना रहा. बता दें कि इसी मामले को लेकर गुरुवार को पूर्व विधायक अरूप चटर्जी और भाजपा नेत्री रागिनी सिंह उपायुक्त से मिले थे. आज इस गिरफ्तारी के विरोध में आक्रोशित मजदूर अपनी-अपनी यूनियन के बैनर तले जुलूस की शक्ल में गोलकडीह लोडिंग पॉइंट पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की. उनकी मांग थी कि गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहा किया जाये. मजदूर नेताओं का कहना है कि अब उन्होंने कमर कस ली है और 246 मजदूरों की नौकरी लेकर ही रहेंगे. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news