रांची(RANCHI): अमेरिका-इरान युद्ध का असर भारत पर दिखने लगा है. कई बड़े शहरों में गैस की किल्लत के बाद अब इसका असर झारखण्ड में दिखने लगा है. राज्य की गैस एजेंसी ने 21दिन में सप्लाई देने की बात कही. जिसके बाद राज्य में सियासी सरगर्मी बढ़ गई. कांग्रेस ने केंद्र और प्रधानमंत्री मोदी पर सवाल उठाया. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार कि नीति ऐसी है कि देश के लोगों को परेशानी में डालने का काम करते है. केंद्र सरकार हमेशा तानाशाही के जैसा काम करते है. सात समुन्दर दूर से अमेरिका हमारे बातो को तय करता है कि हमें क्या करना है.
विदेश नीति के नाम पर कुछ नहीं बचा है. सिर्फ दिखावा किया जाता है. राहुल गाँधी ने ट्रेड डील के समय में ही यह बताया था कि इसका परिणाम बुरा होने वाला है. लेकिन केंद्र सरकार ने अनदेखा किया. इससे पहले भी सभी मुद्दों पर राहुल गाँधी ने यह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी सरेंडर हो गए है.अब राहुल गाँधी के साथ बैठ कर प्रधानमंत्री को रास्ता निकालने की जरुरत है.
वहीं मंत्री इरफ़ान अंसारी ने कहा कि केंद्र सरकार देश को बर्बाद करने में लगे है. अभी गैस का कीमत बढ़ा है और आने वाले दिनों में इसका असर देश में देखने को मिलेगा. अलग अलग तरीके से इस युद्ध का परिणाम घातक होगा और देश के लोग कीमत चुकाएंगे. प्रधानमंत्री मोदी सरेंडर हो गए है. अब वह खुद बताये कि आखिर देश के लिए बीच का रास्ता क्या निकालेंगे.
Thenewspost - Jharkhand
4+


