झारखंड में SIR की प्रक्रिया तेज,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक,अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश   

    झारखंड में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में रांची स्तिथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही सभी क्षेत्र में BLO की जानकारी वाले स्टिकर हर घर पर लगे है या नहीं इसकी भौतिक समीक्षा करने का आदेश दिया है.       

    झारखंड में SIR की प्रक्रिया तेज,मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने की बैठक,अधिकारियों को दिया कई दिशा निर्देश

    रांची(RANCHI): झारखंड में मतदाता विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर चुनाव आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. इसी कड़ी में रांची स्तिथ मुख्य निर्वाचन कार्यालय में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन बैठक की. बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा की गई. साथ ही सभी क्षेत्र में BLO की जानकारी वाले स्टिकर हर घर पर लगे है या नहीं इसकी भौतिक समीक्षा करने का आदेश दिया है.       

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने कहा कि पदाधिकारी अपने क्षेत्रों में जाकर बीएलओ की जानकारी वाले स्टीकर लगे है या नहीं इसकी भौतिक समीक्षा करें. उन्होंने कहा कि बीएलओ द्वारा वैसे घर जिनके मकान संख्या नहीं है उसे नोशनल नंबर अवश्य दें एवं इसके साथ साथ बीएलओ रजिस्टर में हाउस नंबर, घरों में 18 वर्ष पूर्ण कर चुके मेंबर एवं उनके घर के मुखिया का नाम अवश्य अंकित रहे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी शुक्रवार को निर्वाचन सदन से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी के साथ ऑनलाइन माध्यम से बैठक कर रहे थे.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि बीएलओ द्वारा डोर टू डोर स्टीकर चिपकाने के दौरान वैसे मतदाता जिनका अभी भी विगत के मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण से मैपिंग नहीं हुई है उन्हें चिन्हित करते हुए मैपिंग करने का कार्य करें.  उन्होंने कहा कि एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची में डुप्लीकेट मतदाता पहचान पत्रों को सिस्टम के माध्यम से शत प्रतिशत चिन्हित कर हटा लें जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के दौरान आसानी हो सके. उन्होंने कहा कि एब्सेंट, शिफ्टेड, डेथ एवं डुप्लिकेट की सूची को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए–2 से अभिप्रमाणित अवश्य कर लें.

    रवि कुमार ने कहा कि सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ पदाधिकारी मतदान केंद्रों के नजरी नक्शा की सॉफ्ट कॉपी अवश्य साझा करें. उन्होंने कहा कि एक भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से नहीं छुटे इसे लक्ष्य बनाकर कार्य करना है. मैपिंग के बचे हुए कार्य जल्द से जल्द पूरा करें इसके साथ साथ मैपिंग के दौरान कोई गलत मैपिंग तो नहीं हुई है इसकी भी सघन जांच कर लें जिससे मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण के क्रम में कम से कम लॉजिकल डिस्क्रिपेंसी हो. उन्होंने कहा कि 'बुक ए कॉल' के माध्यम से मतदाताओं के आने वाले कॉल का 48 घंटे के अंदर शत प्रतिशत कॉल बैक करते हुए उनके समस्याओं का ससमय निष्पादन  सुनिश्चित करें.

    इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, ट्रेनिंग नोडल देव दास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर सहित ऑनलाइन माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news