तीन महीने के बच्चे का धनबाद में हुआ सौदा,रामगढ़ से प्रशासन ने किया बरामद

    रामगढ़ जिले से एक दंपति के गैरकानूनी तरीके से एक नवजात को गोद लेने मामले का खुलासा हुआ है। इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, कुजू ओपी क्षेत्र के पूर्वी न्यू कॉलोनी निवासी महेंद्र महतो और उनकी पत्नी के घर में करीब तीन महीने के बच्चे को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ

    तीन महीने के बच्चे का धनबाद में हुआ सौदा,रामगढ़ से प्रशासन ने किया बरामद

    रामगढ़ (RAMGARH): जिले से एक दंपति के गैरकानूनी तरीके से एक नवजात को गोद लेने मामले का खुलासा हुआ. इस पूरे मामले में जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बच्चे को सुरक्षित बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार, कुजू ओपी क्षेत्र के पूर्वी न्यू कॉलोनी निवासी महेंद्र महतो और उनकी पत्नी के घर में करीब तीन महीने के बच्चे को देखकर ग्रामीणों को शक हुआ. इसके बाद किसी ग्रामीण ने इसकी सूचना जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी शांति बागे को दी. सूचना मिलते ही प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की.

    जिला प्रशासन की टीम, जिसमें विधि सह प्रवेक्षा पदाधिकारी रंजीत कुमार, चाइल्डलाइन समन्वयक पुष्पा कुमारी और सामाजिक कार्यकर्ता रेमन पंकज शामिल थे, पुलिस के साथ मौके पर पहुंची और बच्चे को रेस्क्यू किया. शुरुआती जांच में सामने आया कि यह बच्चा धनबाद के एक दंपति से सादे कागज पर लिखित समझौते के जरिए लाया गया था, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है. अधिकारियों ने बताया कि बच्चे को अब बाल संरक्षण विभाग की देखरेख में रखा जाएगा, जहां उसकी सुरक्षा और देखभाल सुनिश्चित की जाएगी. इस घटना ने एक बार फिर अवैध गोद लेने की प्रक्रियाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं और प्रशासन ने ऐसे मामलों पर कड़ी नजर रखने की बात कही है.

    रिपोर्ट:अनुज कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news