पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

    पाकुड़ (PAKUR) : झारखंड के पाकुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 9 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय बेबी पहाड़िया के रूप में हुई है जिसकी उसके ही पति ने बेरहमी से पत्थर से मारकर हत्या कर दी.

    पति ही निकला पत्नी का हत्यारा, पाकुड़ पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

    पाकुड़ (PAKUR) : पाकुड़ जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां एक महिला की निर्मम हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है. यह घटना 9 अप्रैल 2026 की बताई जा रही है. मृतका की पहचान 22 वर्षीय बेबी पहाड़िया के रूप में हुई है जिसकी उसके ही पति ने बेरहमी से पत्थर से मारकर हत्या कर दी.

    महज 24 घंटे के भीतर पुलिस को मिली बड़ी सफलता

    घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी. मृतका के पिता ने इस जघन्य अपराध को लेकर लिट्टीपाड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. जिसके आधार पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने तेजी से कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्यों और लगातार छापेमारी के जरिए आरोपी की तलाश शुरू की. महज 24 घंटे के भीतर पुलिस को बड़ी सफलता मिली और आरोपी पति 23 वर्षीय बेसमा पहाड़िया को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी हिरणपुर थाना क्षेत्र के पाडकोला गांव का निवासी बताया जा रहा है.

    पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं

    जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य भी जुटाए हैं जिनमें मृतका के कपड़े और चप्पल शामिल हैं. इन साक्ष्यों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा सकता है जिससे मामले की और गहराई से पड़ताल की जा सके.फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है. इस घटना ने एक बार फिर घरेलू हिंसा और पारिवारिक विवादों के खतरनाक रूप को उजागर किया है जिससे समाज में चिंता का माहौल बना हुआ है.

    रिपोर्ट - विकास कुमार 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news