रांची(RANCHI): झारखण्ड पुलिस में पदस्थापित कुछ दरोगा और थानेदार वर्दी की लाज को भूल गए. एक के बाद एक वीडियो और फोटो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. अब एक और ASI मनोज कुमार पासवान का आपत्तिजनक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह युवती के साथ आपत्तिजनक हालत में दिख रहे है.इससे पहले रविवार(आज)ही दो इंस्पेक्टर की तस्वीर वायरल हुई. जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई करते हुए लाइन हाजिर कर दिया और जाँच शुरू की. लेकिन इस बीच अब एक ASI का वीडियो चर्चा में बना है.जो कुछ साल पहले महिला सिपाही के साथ यौन शोषण के आरोप में जेल जा चुके है.
दरअसल यह मनोज कुमार पासवान गुमला में पोस्टेड है. इनका आपत्तिजनक वीडियो चर्चा में बना है. वीडियो में ASI महिला के साथ है. और इसकी रिकॉर्डिंग भी वह खुद कर रहे है. एक नहीं तीन तीन वीडियो बनाया गया है. वीडियो सामने आने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है. चर्चा शुरू है कि आखिर पुलिस को क्या हुआ.
कुछ साल पहले ASI मनोज कुमार पासवान पर महिला सिपाही ने गंभीर आरोप लगाया था. जिसमें महिलाओ सिपाही के लिखित FIR पर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा था. महिला ने बताया था की उनके पति पुलिस विभाग में थे. नक्सल हिंसा में उनकी जान चली गई. जिसके बाद नौकरी के शिलशीले में वह थाना और अन्य पुलिस विभाग के दफ़्तर आना जाना करती थी. इसकी बीच उनकी मुलाक़ात मनोज से हुई थी. उसने शादी का झांसा देकर नजदीकी बढ़ाई. बाद में शादी से इंकार कर दिया. इस बीच मामले की जानकारी किसी को देने ओर वीडियो वायरल करने की धमकी देने लगा.और इस बीच उसने एक और सहायक महिला पुलिस कर्मी के साथ यौन शोषण किया था. इस मामले में पुलिस ने 2025 में उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था. हाल ही में वह जेल से बाहर आया.
बता दे कि देर शाम ही गुमला पुलिस अधीक्षक ने गुमला में दो इस्पेक्टर को निलंबित किया है. जिसमें मनोज करमाली गुमला थाना प्रभारी और सर्किल इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह को लाइन हाजिर किया है.मनोज करमाली कि महिला पुलिस कर्मी के साथ तस्वीर वायरल हुई. जिसके बाद एसपी ने कार्रवाई की है.
नोट:वायरल वीडियो की पुष्टि द न्यूज़ पोस्ट नहीं करता है

