जमशेदपुर में दिनभर गर्मी और शाम को तेज बारिश, लोगों को मिली राहत
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में मंगलवार को मौसम ने दो रूप दिखाए. दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे. चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिन का 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई.

Rajnish Sinha
Copy Editor • TheNewsPost.in
- April 7, 2026
- Updated 7:19 pm
जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर में मंगलवार को मौसम ने दो रूप दिखाए. दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे. चिलचिलाती धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी और तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई. दिन का 0.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ा. अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. लेकिन शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और आसमान में घने बादल छा गए. इसके बाद तेज आंधी के साथ बारिश शुरू हुई.
30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं
इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं. बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली और मौसम सुहावना हो गया. मौसम विभाग के अनुसार शहर में मंगलवार को 0.2 एमएम बारिश दर्ज की गई. न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा.
जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा
इधर तेज बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई. सड़कों पर पानी भर जाने से आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. गली-मोहल्लों में भी जलभराव के कारण जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित रहा. शहर में पिछले तीन दिनों बारिश हो रही है. 8 अप्रैल को भी आंधी बारिश की संभवना है.
10 अप्रैल से बारिश रुकने की संभावना
मौसम विभाग ने 9 अप्रैल तक जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में आंधी बारिश की संभवना जताई है. दिन में तेज धूप खिलेगी जबकि सेकेंड हाफ में आंधी बारिश की संभवना है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण जमशेदपुर समेत पूरे राज्य में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार 10 अप्रैल से बारिश रुकेगी. आसमान साफ होगा और गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. 10 अप्रैल से अधिकतम तापमान 4 से 5 डिग्री सेल्सियस बढ़ सकता है.
रिपोर्ट - रोहित कुमार