दोस्त की बारात गया पति, मौका देख आशिक के साथ भाग गई बीवी, जेवर और कैश भी ले गई साथ  

    गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई. आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई.

    दोस्त की बारात गया पति, मौका देख आशिक के साथ भाग गई बीवी, जेवर और कैश भी ले गई साथ

    बोकारो(BOKARO):गोमिया प्रखंड के महुआटांड थाना क्षेत्र से प्रेम प्रसंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक विवाहिता अपने ही पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई. आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के जेवर और नकदी भी अपने साथ ले गई. इस मामले में उसके पति शमीम ने महुआटांड थाना में लिखित शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है और पड़ोसी युवक इमरान के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है.

    कुछ वर्ष पहले हुई थी शादी

    जानकारी के अनुसार, शमीम की शादी कुछ वर्ष पहले हुई थी और वह अपने परिवार के साथ गांव में रहता था. पीड़ित पति का आरोप है कि उसके पड़ोस में रहने वाले युवक इमरान और उसकी पत्नी के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध चल रहा था. इस बात की जानकारी मिलने पर उसने कई बार अपनी पत्नी को समझाने और संबंध खत्म करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति नहीं बदली.

    70 हजार नगद और जेवर लेकर गई

    शमीम ने पुलिस को बताया कि 25 मार्च को वह गांव में ही आयोजित एक शादी में बारात जाने के लिए घर से बाहर गया था. इसी दौरान उसकी पत्नी मौका पाकर घर से निकल गई. जब वह वापस लौटा तो घर में ताला लगा हुआ था और पत्नी गायब थी. बाद में पता चला कि घर में रखे करीब 70 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी साथ ले गई है.घटना के बाद परिजनों ने दोनों की काफी तलाश की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इधर घटना को लेकर गांव और आसपास के इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं.

    जांच में जुटी पुलिस

    महुआटांड थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा ने बताया कि पति की शिकायत के आधार पर गुमशुदगी और चोरी की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मोबाइल लोकेशन और कॉल डिटेल के आधार पर दोनों की तलाश कर रही है.

    रिपोर्ट:संजय कुमार  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news