जमशेदपुर में बवाल: पुलिसकर्मियों ने पूर्व सैनिक से की मारपीट और गाली-गलौज, वीडियो वायरल

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): पुलिस कर्मियों तथा सैनिक पूर्व सैनिकों के बीच मारपीट के मामले अब आम हो गए हैं. जमशेदपुर में भी एक ऐसा मामला सामने आया है. कदमा में रहने वाले एक पूर्व सैनिक ने पुलिसकर्मियों पर मारपीट का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत पीड़ित ने जमशेदपुर एसएसपी से की है. शनिवार को वह पूर्व सैनिकों के साथ एसएसपी ऑफिस पहुंचा और आवेदन सौपा. इस दौरान पूर्व सैनिकों ने दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई करने की मांग की. पीड़ित ने पुलिस द्वारा गाली देने का एक वीडियो भी बनाया है. वीडियो में पुलिसकर्मी पूर्व सैनिक के साथ गाली-गलौज करते और उसे दौड़ता दिख रहा है. उस वीडियो को भी एसएसपी को दिया. दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर पूर्व सैनिकों ने प्रदर्शन भी किया. 

    कुछ ऐसा है मामला
    पूर्व सैनिक कदमा शास्त्रीनगर निवासी प्रकाश कुमार पटेल ने आरोप लगाया है कि 16 अप्रैल 2026 की शाम करीब 7:40 बजे वह ब्लॉक नंबर-3 चौक स्थित एक दुकान पर सामान लेने गए थे. इसी दौरान वहां पहुंची पीसीआर टीम ने सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों की तस्वीरें लेना शुरू किया. जब वह सामान लेकर अपनी गाड़ी से लौट रहे थे, तभी एएसआई महावीर उपाध्याय ने उन्हें रोक लिया। कारण पूछने पर दोनों के बीच बहस हुई, जिसके बाद एएसआई ने कथित रूप से गाली-गलौज करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया. पीड़ित के मुताबिक इस दौरान उनके कान में चोट भी आई. पीसीआर वाहन के ड्राइवर संजीव कुमार ने भी गाड़ी से उतरकर उनके साथ मारपीट की. खुद को बचाने के लिए जब मैं वहां से भागे, तो ड्राइवर ने उनका पीछा करने की कोशिश की. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि एएसआई नशे की हालत में थे और उनकी वर्दी भी अस्त-व्यस्त थी. 

    गाड़ी थाना ले जाया गया
    पूर्व सैनिक में आरोप लगाया कि पुलिस कर्मियों द्वारा मेरी गाड़ी को भी कदमा थाना ले जाया गया. मुझे भी थाना ले जाया गया. हालांकि, बाद में उनके पूर्व सैनिक साथियों के साथ थाना पहुंचने पर गाड़ी छोड़ दिया गया. पीड़ित ने  एसएसपी  से मांग की है कि दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए. इस संबंध में पीड़ित ने कदमा थाना में भी लिखित शिकायत की है. 



    Related News