पत्नी के साथ घर में घुस कर छेड़खानी कर रहे थे बदमाश ,विरोध करने पर पति को पीट-पीटकर कर मार डाला   

    जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी से छेड़खानी का विरोध करना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ. कदमडीह स्थित रेंगटाडीह में 44 साल के परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह घोड़ाडीह के निवासी बताए जा रहे

    पत्नी के साथ घर में घुस कर छेड़खानी कर रहे थे बदमाश ,विरोध करने पर पति को पीट-पीटकर कर मार डाला

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR):  सुंदरनगर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां पत्नी से छेड़खानी का विरोध करना एक व्यक्ति के लिए जानलेवा साबित हुआ. कदमडीह स्थित रेंगटाडीह में 44 साल के परमेश्वर सिंह सरदार की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. वह घोड़ाडीह के निवासी बताए जा रहे हैं.

    बताया जा रहा है कि  आरोपी बुधराई सोय शराब के नशे में परमेश्वर के घर पहुंचा था. उस वक्त परमेश्वर घर पर मौजूद नहीं थे. आरोप है कि आरोपी ने घर में घुसकर उनकी पत्नी के साथ छेड़खानी और बदसलूकी की. जब परिवार के दूसरे सदस्यों ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने हंगामा किया और अभद्र व्यवहार करते हुए वहां से चला गया.

    घटना की सूचना मिलने पर परमेश्वर अपने एक साथी के साथ आरोपी के घर पहुंचे. इस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला देखते ही देखते मारपीट तक पहुंच गया. आरोप है कि बुधराई सोय ने परमेश्वर पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए.

    परिजन उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. मृतक की पत्नी बिमला देवी के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी बुधराई सोय उर्फ आमठुक के खिलाफ हत्या और छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया है.फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news