होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा : बुधवार को भी डीसी पहुंचे जाँच को, कहा -किसी ठग के झांसे में नहीं आएं !

    राज्य सरकार के निर्देशानुसार तथा मुख्यमंत्री का युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प को लेकर जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ तीसरे दिन भी संचालित की जा रही है. चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी की जा रही है.

    होमगार्ड भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा : बुधवार को भी डीसी पहुंचे जाँच को, कहा -किसी ठग के झांसे में नहीं आएं !

    धनबाद (DHANBAD) : राज्य सरकार के निर्देशानुसार तथा मुख्यमंत्री का युवाओं को रोजगार से जोड़ने के संकल्प को लेकर जिला प्रशासन द्वारा होमगार्ड भर्ती के लिए आयोजित की जा रही शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) पूरी सख्ती और पारदर्शिता के साथ तीसरे दिन भी संचालित की जा रही है. चयन प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाने के लिए परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पूरी प्रक्रिया की डिजिटल निगरानी की जा रही है. उपायुक्त आदित्य रंजन समेत जिला के अन्य वरीय पदाधिकारी बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में हर एक गतिविधि पर कड़ी निगरानी बनाए हुए है, उपायुक्त ने सभी पदाधिकारियों तथा कर्मियों को निर्देशित किया है कि कोई भी अभ्यर्थी किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले कर अंदर प्रवेश न करें, इसका विशेष रूप से ध्यान दें. सीसीटीवी और वीडियोग्राफी परीक्षा केंद्र के हर कोने पर सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जा रही है. साथ ही, दौड़ और अन्य शारीरिक स्पर्धाओं की निरंतर वीडियोग्राफी कराई जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की गुंजाइश न रहे. बायोमेट्रिक सत्यापन अभ्यर्थियों के प्रवेश के समय बायोमेट्रिक हाजिरी और आधार सत्यापन अनिवार्य किया गया है. इससे फर्जी अभ्यर्थियों के प्रवेश पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. 

    दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए RFID तकनीक का इस्तेमाल

    तकनीकी का उपयोग दौड़ के सटीक समय के मापन के लिए RFID (रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन) चिप तकनीक का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे परिणाम पूरी तरह त्रुटिहीन और पारदर्शी बना रहे. वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी परीक्षा स्थल पर जिला समादेष्टा (District Commandant) और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम लगातार मौजूद है, जो पूरी प्रक्रिया का औचक निरीक्षण कर रही है.

    चयन केवल योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर ही होगा 

    उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि चयन केवल योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर होगा. उन्होंने अभ्यर्थियों को सचेत किया है कि वे किसी भी बिचौलिए या ठग के झांसे में न आएं, किसी भी प्रकार की अनियमितता की सूचना मिलने पर तुरंत इसकी सूचना केंद्र पर तैनात पुलिस बल या हेल्पडेस्क या कंट्रोल रूम को दें. किसी भी प्रकार का फर्जीवाड़ा पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. उपायुक्त  ने बताया कि परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है और सफल अभ्यर्थियों की सूची प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट (NIC)पर प्रदर्शित की जाएगी.

    मंगलवार को डीसी ने अनुपस्थिति पर लिया था कड़ा एक्शन 

    बता दें कि मंगलवार को डीसी ने मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का निरिक्षण किया था. यहां प्रतिनियुक्त सभी पदाधिकारियों एवं कर्मियों को प्रातः 5 बजे तक अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य था. इस क्रम में उपायुक्त ने पाया कि इसके बावजूद एक कंप्यूटर ऑपरेटर, छह पदाधिकारी तथा दो चौकीदार सुबह 8 बजे तक भी अपने निर्धारित स्थल पर उपस्थित नहीं हुए थे. अनुपस्थित पदाधिकारी व कर्मियों की लापरवाही एवं कर्तव्य में शिथिलता को उपायुक्त ने अत्यंत गंभीरता से लिया. उन्होंने कंप्यूटर ऑपरेटर को तत्काल प्रभाव से कार्य से मुक्त कर दिया. साथ में सभी पदाधिकारियों का अगले आदेश तक वेतन स्थगित करते हुए निलंबन एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई के लिए स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया था. निरीक्षण के दौरान मेडिकल टीम की उपस्थिति एवं कार्यप्रणाली पर भी उपायुक्त ने असंतोष व्यक्त किया. उन्होंने मेडिकल टीम से स्पष्टीकरण हेतु सिविल सर्जन को निर्देशित किया. साथ में प्रतिनियुक्त सभी मेडिकल कर्मियों का वेतन स्थगित करने का निर्देश सिविल सर्जन को दिया था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news