जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): जमशेदपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए 25 लाख रुपए के गांजा के साथ 2 बदमाशों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी बहरागोड़ा थाना क्षेत्र से हुई. आरोपियों के पास से 50 किलो गांजा बरामद हुआ. पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है. सोमवार को ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पूरे मामले का खुलासा किया. उन्होंने बताया कि जब्त गांजा की बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रुपए हैं. तस्करी में इस्तेमाल की जा रही एक टाटा पंच कार को भी जब्त किया है. एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज करते हुए पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है.
ओडिशा से कर रहे थे तस्करी
ग्रामीण एसपी ने बताया कि गांजा की तस्करी ओडिशा से की जा रही थी. पुलिस को सूचना मिली कि ओडिशा की ओर से एक संदिग्ध वाहन के जरिए भारी मात्रा में गांजा बहरागोड़ा की ओर लाया जा रहा है. इसके बाद बहरागोड़ा के कलियादिंगा चौक के पास चेकिंग अभियान चलाया गया। इसी दौरान संदिग्ध टाटा पंच कार को रोका गया. दंडाधिकारी की मौजूदगी में एनडीपीएस एक्ट के तहत वाहन की तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान कार की डिक्की से दो प्लास्टिक बोरे बरामद हुए, जिनमें ब्राउन टेप से पैक किए गए 25 पैकेट गांजा छिपाकर रखे गए थे. कुल वजन 50 किलोग्राम पाया गया.
आरोपियों के पास से नकद भी बरामद
गिरफ्तार दोनों आरोपी भीम यादव और राज कुमार पाल को के पास से पुलिस ने 3482 नकद रुपए भी बरामद किया है. 2 मोबाइल भी जब्त हुए है. ग्रामीण एसपी ने बताया कि गांजा की तस्करी बिहार में किया जाना था. लोकल जगह पर भी तस्करी होनी थी लेकिन इससे पहले ही पुलिस ने मामले का भंडाफोड़ कर दिया. आरोपियों ने गांजा किससे खरीदी थी इसका पता पुलिस लग रही है.
Thenewspost - Jharkhand
4+


