पलामू(PALAMU): बड़ी खबर रामगढ़ थाना क्षेत्र से समाने आई है. जहां हुटार बस स्टैंड के समीप सोमवार को दो अज्ञात अपराधियों ने सीएसपी संचालक दंपती से करीब 3 लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया है. लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने गोली चला दी. जिसमें CSP शबनम प्रवीण को दो गोली लगी जबकि उनके सहयोगी को गोली छु कर निकल गई.
बताया जा रहा है कि बरवाडीह निवासी सीएसपी संचालक शबनम प्रवीण (42 वर्ष) और उनके पति मो. इसराइल (52 वर्ष) हुटार बस स्टैंड के समीप थे. इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और उनके पास मौजूद करीब 3 लाख रुपये लूट लिए. लूटपाट के दौरान विरोध करने पर अपराधियों ने शबनम प्रवीण को दो गोली मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. वहीं अपराधियों ने मो. इसराइल पर भी गोली चलाई, जो उनके सिर को छूते हुए निकल गई.
घटना के दौरान अपराधियों से हुई झड़प में मो. इसराइल भी गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद दोनों घायलों को तत्काल बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर घटना की सूचना मिलते ही बरवाडीह पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है. पुलिस अपराधियों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए आसपास के क्षेत्रों में छानबीन कर रही है.
रिपोर्ट: मनोज दत्त, लातेहार
Thenewspost - Jharkhand
4+


