जमशेदपुर:कन्हैया यादव हत्याकांड ने पकड़ा तूल, विरोध में सड़क जाम

    Jamshedpur: Kanhaiya Yadav murder case escalates, Tinplate-Golmuri main road blocked in protest। जमशेदपुर:कन्हैया यादव हत्याकांड ने पकड़ा तूल, विरोध में टिनप्लेट- गोलमुरी मुख्य सड़क जाम

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):गोलमुरी थाना क्षेत्र स्थित टिनप्लेट ग्राउंड में बुधवार को हुए फल कारोबारी कन्हैया यादव हत्याकांड के विरोध में बस्तीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा. आक्रोशित परिजन और स्थानीय लोगों ने टिनप्लेट- गोलमुरी मुख्य सड़क को जाम कर दिया और टायर जलाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया. वहीं घंटों मुख्य सड़क जाम रहा, दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारे लग गई.

    हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग

    प्रदर्शनकारी हत्या में शामिल अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग कर रहे है. उनका कहना है कि जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा. परिजनों का आरोप है कि दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या की घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस को त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा.

    एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती

     सूचना मिलते ही गोलमुरी थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. एहतियात के तौर पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने- बुझाने की कोशिश की और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और संदिग्धों की तलाश के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. वही पूरे इलाके में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा



    Related News