गिरिडीह में 12 वर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से लापता, आक्रोषित परिजनों ने किया सड़क जाम


गिरिडीह(GIRIDIH):गिरिडीह जिले के धनवार थाना क्षेत्र के मायाराम टोला से एक 12 वर्षीय बालक की रहस्यमय रूप से लापता होने से स्थानीय ग्रामीण एवं बालक के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है जिसके कारण आज धनवार मुख मार्ग को जाम कर पुलिस से बालक की सकुशल बरामदगी की मांग की.
12 वर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से लापता
बताया जाता है कि 12 वर्षीय आयुष कुमार पिता लक्ष्मण दास 10 फरवरी को 4 बजे विद्यालय से घर लौटा और खेलने चला गया लेकिन खेलने के बाद देर शाम तक वह घर नहीं लौटा जिसके बाद परिजनों द्वारा काफी खोजबीन शुरू की गई लेकिन बालक घर नहीं लौटा.
परिवार में चिंता का माहौल
12 वर्षीय आयुष कुमार के घर नहीं लौटने से जहां परिवार में चिंता का माहौल है तो वहीं ग्रामीणों में व्यवस्था के प्रति रोष व्याप्त है.इधर सड़क जाम को देखते हुए खोरी महुआ एसडीपीओ धनवार थाना पुलिस घोड़ाथम्बा थाना पुलिस एवं जमुआ इंस्पेक्टर जाम स्थल पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि पुलिस लापता बालक की खोजबीन हेतु आवश्यक कदम उठा चुकी है तथा हर एक बिंदुओं की जांच शुरू कर दी है. जल्दी बालक को सकुशल बरामद हो जाएगा इसके बाद जाम हटा.
रिपोर्ट-दिनेश कुमार रजक
4+