Big breaking :धनबाद की धरती फिर हुई लाल,कोयला विवाद में कतरास के कारोबारी को मारी गई गोली,दुर्गापुर रेफर!

    Big breaking :धनबाद की धरती फिर हुई लाल,कोयला विवाद में कतरास के कारोबारी को मारी गई गोली,दुर्गापुर रेफर!

    धनबाद(DHANBAD):धनबाद में एक बार फिर गोलियां तड़तड़ाई हैं.रात लगभग 9:00 के बाद कोयला कारोबार से जुड़े किसी विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई है. यह घटना तेतुलमारी थाना क्षेत्र के शक्ति चौक के पास हुई है. 

    सूत्रों के अनुसार जिसे गोली मारी गई है, उसका नाम मनीष कुमार सिंह बताया जाता है. और वह कतरास का रहने वाला है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वह रांची नंबर की गाड़ी पर सवार था. जैसे ही वह शक्ति चौक के पास पहुंचा ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी गई. 

    सूत्रों के अनुसार गाड़ी के अगले हिस्से में दो गोली और पिछले हिस्से में तीन गोली लगने के निशान देखे गए हैं. घायल अवस्था में उसे पहले धनबाद के अशर्फी अस्पताल में ले जाया गया. वहां से फिर उसे दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. 

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. हमला क्यों किया गया, हमला करने वाले कौन थे, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.



    Related News