जमशेदपुर:मानगो के कावेरी रोड स्थित एक मकान में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, पढ़े वजह

    जमशेदपुर:मानगो के कावेरी रोड स्थित एक मकान में अचानक लगी आग, लाखों का सामान जलकर खाक, पढ़े वजह

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र अंतर्गत दाईगुटु कावेरी रोड में उर्मिला देवी के मकान में अचानक आग लग गई. जिससे घर में रखे सभी सामान जलकर पूरी तरह राख हो गया है. जानकारी के अनुसार जिस समय घर में आग लगी उस समय घर पर कोई नहीं था, आग की वजह शॉर्ट सर्किट बतायी जा रही है.

    आस पास के इलाके मे हड़कंप 

     आग लगते ही आस पास के इलाके मे हड़कंप मच गया.वही स्थानीय लोग घर का ताला तोड़कर आग बुझाने लगे. तब तक अग्नि समन विभाग को आग लगने की सूचना दी गई.जिसके बाद अग्नि समन विभाग की गाड़ी मौक़े पर पहुँच कर आग बुझाने में जुट गई है. 

    आगजनी में लाखों का नुकसान

    फिलहाल आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया गया है. इस आगजनी में लाखों का नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है.क्योंकि ये बस्ती इलाका है ऐसे में अगर आग विकराल रूप लेता तो और बड़ी घटना घट सकती थी, मगर समय रहते अग्नि समन विभाग की टीम ने आग पर काबू पा लिया है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news