जमशेदपुर में एक पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, शव को जलाने की भी कोशिश !   

    जमशेदपुर में एक पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, शव को जलाने की भी कोशिश !    

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR) : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में देर रात एक पत्नी हैवान बन गई. कारण क्या था, इसका अभी तो पता नहीं चला है लेकिन इतना तो पक्का है कि अपने ही पति के प्रति ऐसी हैवानियत करने वाली पत्नी के बारे में आपने न तो कभी पढ़ा होगा और न ही सुना होगा. 

    करेंट से शव को जलाने की कोशिश 

    इस पत्नी ने पति की दर्दनाक हत्या कर दी. इतना ही नहीं पति के शव को जलाने की कोशिश भी की. महिला ने शव पर करंट दौड़ रही तार गिरा कर उसे जलाने की कोशिश की. लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी. घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए महिला को हिरासत में ले लिया. फिलहाल महिला से पूछताछ जारी है. 

    रिपोर्ट : रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news