बैंड बाजा बजाते और झूमते नजर आएं पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रणधीर सिंह, जानिए वजह   

    Deogarh, Jharkhand
    बैंड बाजा बजाते और झूमते नजर आएं पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक रणधीर सिंह, जानिए वजह

    देवघर (DEOGHAR) : झारखंड के पूर्व कृषि मंत्री और वर्तमान विधायक रणधीर सिंह आए दिन अपने नए-नए अंदाज में क्षेत्र की जनता के सामने चर्चा का विषय हमेशा बनते रहते हैं. गुरुवार को इन्हें एक नए ही अंदाज में देखा गया. रणधीर सिंह बैंड बाजा के एक कलाकार के रूप में दिखे. इन्होंने बैंड बाजा का एक वाद्ययंत्र बजाया. वो भी पूरे बैंड बाजा पार्टी के साथ. 

    बैंड बाजा का कारण 

    दरसअल, एक शादी समारोह में शिरकत करने पहुंचे रणधीर सिंह बैंड बजता देख अपने आप को रोक नहीं सके और लगे वाद्ययंत्र बजाने. इतना ही नहीं वो वाद्ययंत्र बजाने में इतना खो गए कि वो नाचने पर मजबूर हो गए. पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक का यह नया रूप क्षेत्र की जनता में चर्चा का विषय बन गया है. इससे पहले भी रणधीर सिंह का डांस, नंदबाबा का रूप चर्चा का विषय बना था.

    रिपोर्ट : रितुराज सिन्हा, देवघर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news