OMG! पति ने पहले की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर छुपाया शव, पुलिस ने दो दिन बाद किया खौफनाक खुलासा

    Koderma crime news:कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में हत्या कर शव छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में दो दिन पहले दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है.

    OMG! पति ने पहले की पत्नी की निर्मम हत्या, फिर छुपाया शव, पुलिस ने दो दिन बाद किया खौफनाक खुलासा

    कोडरमा(KODERMA):कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में हत्या कर शव छिपाने के मामले का पुलिस ने खुलासा किया है. मामले में दो दिन पहले दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महिला का शव बरामद कर लिया है.जानकारी के अनुसार, गिरिडीह जिले के राजधनवार थाना क्षेत्र के झगरूडीह निवासी सोनू देवी ने तिलैया थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया था कि उनकी पुत्री प्रीति कुमारी की हत्या उसके पति पवन सोनार ने कर दी है और शव को छिपा दिया गया है.इस आधार पर तिलैया थाना कांड संख्या 100/26 के तहत मामला दर्ज किया गया.

    प्लास्टिक में बंधा महिला का शव बरामद

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कोडरमा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में चार विशेष टीमों का गठन किया गया. टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की.इस दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, आसपास के क्षेत्रों में तलाशी अभियान चलाया गया तथा विभिन्न थानों और एजेंसियों से समन्वय स्थापित किया गया.
    लगातार प्रयास के बाद तिलैया थाना क्षेत्र के ग्राम गुमा स्थित सतपुलिया के पास झाड़ियों में काले प्लास्टिक में बंधा महिला का शव बरामद किया गया. शव की पहचान मृतका के परिजनों द्वारा प्रीति कुमारी (उम्र लगभग 25 वर्ष) के रूप में की गई.

    आरोपी पति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी

    घटना के बाद एफएसएल टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. वहीं, मुख्य आरोपी पति पवन सोनार की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है.पुलिस ने इस मामले में प्रयुक्त टोटो वाहन को भी गिरिडीह जिले से बरामद कर लिया है.फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है.

    रिपोर्ट-अरुण वर्णवाल


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news