24 घंटे में रफ्तार ने गोड्डा में छीनी 4 जिंदगियां, दो भाईयों की मौत से मची चीख पुकार 

    Accident in godda:पिछले 24 घंटे में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गोड्डा जिले में रफ्तार ने कुछ इस कदर कहर बरसाया कि किसी मां की कोख सुनी हो गयी तो किसी मासूम के सर से पिता का साया उठ गया

    24 घंटे में रफ्तार ने गोड्डा में छीनी 4 जिंदगियां, दो भाईयों की मौत से मची चीख पुकार

    गोड्डा(GODDA):पिछले 24 घंटे में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गोड्डा जिले में रफ्तार ने कुछ इस कदर कहर बरसाया कि किसी मां की कोख सुनी हो गयी तो किसी मासूम के सर से पिता का साया उठ गया तो किसी के माथे का सिंदूर ही मिट गया.24 घंटे में गई 6 लोगों की जानमुफ्फसिल थाना क्षेत्र में दो सगे भाई को ट्रेक्टर ने कुचल दिया.गायछांद के रहने वाले दो भाई निरंजन और संजय मंडल देर शाम बाईक से सुंदर डैम से काम कर एक साथ घर लौट रहे थे ,तभी बेखौफ बालू लोड ट्रेक्टर ने उनकी बाईक को अपनी लपेट में ले लिया जिससे बड़े भाई निरंजन की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर अवस्था मे छोटे भाई संजय को सदर अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे भी मृत घोषित कर दिया.घटना के बाद ट्रेक्टर चालक ट्रेक्टर छोड़कर भागने में सफल रहा.

    खेलने के दौरान तालाब में डूबकर दो सगे भाई की गई जान

    मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के ही घाट बंका गांव में सोमवार को एक नवनिर्मित तालाब में डूबकर दो सगे भाई सत्यम पंडित(12वर्ष) और विशाल पंडित (10वर्ष) की मौत हो गयी.दिनेश पंडित के दोनो पुत्र स्कूल से लौटकर आये और 4 बजे खेलने निकले तो फिर वापस नही लौटे।देर शाम तक नही लौटे तो खोजबीन शुरू की गई.ढूंढते हुए ग्रामीण जब तालाब किनारे पहुंचे तो दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला गया.

     घोरिचक में बस ने बाईक में मारी टक्कर,दो की गई जान

    मंगलवार की सुबह मेहरमा थाना क्षेत्र के घोरिचक के समीप आशीर्वाद बस ने एक बाईक में जोरदार टक्कर मारी जिसमे दो की मौत हो गयी।बताया जा रहा है कि एक बाईक पर चार लोग सवार होकर अपने रिश्तेदार के यहां जा रहे थे तभी आशीर्वाद कंपनी की बस से बाईक की टक्कर हो गयी जिसमे 18 वर्षीय युवती जुली कुमारी और 5 वर्षीय प्रीति की मौत हो गयी.ग्रामीणों द्वारा बस का पीछा कर पथरगामा के समीप पकड़ा गया,परंतु चालक भागने में सफल रहा.

    रिपोर्ट-अजीत कुमार


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news