Godda, Jharkhand Latest News
Latest updates, breaking news and important stories from Godda, Jharkhand.
- City: Godda, Jharkhand
गोड्डा कॉलेज में पांच विभागों पर रोक से भड़के छात्र, शुरू किया प्रदर्शन
गोड्डा कॉलेज में उर्दू, सोशियोलॉजी, एंथ्रोपोलॉजी, फिलॉसफी और साइकोलॉजी विषयों की पढ़ाई स्थगित किए जाने के फैसले के खिलाफ छात्रों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है. कॉलेज परिसर में इन विभागों के विद्यार्थियों ने धरना देकर झारखंड सरकार और उच्च शिक्षा विभाग के फैसले पर नाराजगी जताई. छात्रों का कहना है कि रिस्ट्रक्चरिंग के नाम पर महत्वपूर्ण विषयों को बंद करना उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है.
Read moreपति ने गड़ासे से पत्नी पर किया ताबड़तोड़ हमला, इलाज के दौरान हुई मौत, जानिए क्या है मामला
झारखंड के गोड्डा जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है. मेहरमा थाना क्षेत्र के बदलाचक गांव में बुधवार देर रात एक 60 वर्षीय पति ने अपनी पत्नी पर धारदार गड़ास से जानलेवा हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.
Read moreगोड्डा में इलाज के दौरान लापरवाही से गर्भवती महिला की मौत, सड़क जाम कर परिजनों ने किया हंगामा
गोड्डा जिले में प्रसव के दौरान एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने सड़क जाम कर जोरदार प्रदर्शन किया. मामला सुंदरपहाड़ी थाना क्षेत्र के केडोबाजार स्थित एक निजी हेल्थ सेंटर से जुड़ा है. बताते चले की कुसुम घाटी निवासी मीरा मालतो को प्रसव पीड़ा शुरू हुई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया.
Read moreहाइवा ने बुलेट सवार दो दोस्तों को कुचला, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम
गोड्डा जिले के महागामा थाना क्षेत्र के गम्हरिया गांव में रविवार की सुबह एक हृदय विदारक सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों की पहचान बिहार के कटिहार निवासी 30 वर्षीय विपिन कुमार और स्थानीय नुनाजोर निवासी 21 वर्षीय सत्यम कुमार यादव के रूप में हुई है.
Read moreबड़ी खबर: गोड्डा में सड़क हादसे में पंचायत सचिव की मौत,प्रभार लेने जा रहे थे ऑफिस
महागामा प्रखंड की धर्मोडीह पंचायत में पंचायत सचिव के पद पर कार्यरत थे. हाल ही में उनका तबादला पोड़ैयाहाट किया गया था और वे नए जगह पर प्रभार लेने जा रहे थे. इसी दौरान पथरगामा के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर चढ़ते समय उनकी स्कूटी गलत दिशा में आ गई
Read more24 घंटे में रफ्तार ने गोड्डा में छीनी 4 जिंदगियां, दो भाईयों की मौत से मची चीख पुकार
Accident in godda:पिछले 24 घंटे में जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में गोड्डा जिले में रफ्तार ने कुछ इस कदर कहर बरसाया कि किसी मां की कोख सुनी हो गयी तो किसी मासूम के सर से पिता का साया उठ गया
Read moreबड़ी खबर: ट्रिपल मर्डर से दहला गोड्डा जिला, जमीन विवाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की निर्मम हत्या
Crime news:झारखंड के गोड्डा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां जमिनी विवाद में एक एक ही परिवार के तीन लोगों के निर्मम हत्या कर दी गई है
Read more6 सालों से देवर-भाभी में था अवैध संबंध, पति को लगी भनक तो उतार दिया मौत के घाट
महागामा थाना क्षेत्र के मांगन पीपरा गांव में पान दुकानदार अमित मोदी की हत्या मामले का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. इस हत्याकांड में मृतक की पत्नी और भाई सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त गंडासा और अन्य सामान भी बरामद कर लिया है.
Read moreबड़ी खबर: मजिस्ट्रेट ने दो लाख की सुपारी देकर पत्नी की हत्या की रची थी साजिश, पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
इसी माह 17 जनवरी को गोड्डा जिले के पथरगामा थाना क्षेत्र में सासाराम के मजिस्ट्रेट की पत्नी बन्दना पर अज्ञात लोगों द्वारा गोलियां चलाकर जानलेवा हमला किया था, जिसमें बन्दना को तीन गोलिया लगी थीं. इस मामले का गोड्डा पुलिस ने खुलासा कर दिया गया है.
Read moreमवेशी व्यवसायी हत्याकांड का उद्भेदन, पिटाई में हो गई थी मौत
गोड्डा (GODDA) : मवेशी व्यापारी पप्पू अंसारी की 7 जनवरी को हुए हत्या काण्ड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है. गोड्डा मुख्यालय डीएसपी जे पी एन चौधरी ने मामले की जानकारी प्रेस वार्ता कर दी .
Read moreरात भर लापता था शक्स ,सुबह मिला विभत्स स्थिति में शव, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप ,पुलिस ने साधा मौन
Godda news:गुरुवार की सुबह पोडैयाहाट थाना क्षेत्र के मटियानी गाँव के एक सुनसान इलाके में लगभग 40 वर्षीय शख्स का विभत्स स्थिति में शव ग्रामीणों द्वारा देखा गया .ग्रामीणों द्वारा इसकी सुचना दी गयी जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची .ये खबर फिर इलाके में फैली तो सनसनी फ़ैल गयी
Read moreपेरेंट्स के लिए गुड न्यूज! झारखंड का दूसरा सैनिक स्कूल खुलेगा गोड्डा में, राज्यपाल की बैठक में लिया गया बड़ा फैसला
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार की अध्यक्षता में लोक भवन में सैनिक कल्याण निदेशालय की 17वीं प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व सैनिकों और शहीदों के परिजनों के कल्याण से जुड़े कई अहम निर्णयों और प्रस्तावों पर चर्चा हुई. राज्यपाल ने स्पष्ट कहा कि पूर्व सैनिकों और शहीदों के आश्रितों के हितों की रक्षा राज्य की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इससे जुड़े सभी मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जानी चाहिए.
Read more









