पतरातू घूमने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली. असल में पतरातू घूमने जा रहे तीन दोस्तों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो साथी सदमे में हैं.

    पतरातू घूमने निकले युवक को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, मौके पर मौत

    रांची (RANCHI): जिले के पिठौरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने एक युवक की जान ले ली. असल में पतरातू घूमने जा रहे तीन दोस्तों में से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी दो साथी सदमे में हैं.

    मिली जानकारी के अनुसार, तीनों दोस्त अलग-अलग बाइक से पतरातू की ओर जा रहे थे. इसी दौरान एक युवक अपनी बाइक (JH 01FU 6236) से जैसे ही इलाके के टीओपी के पास पहुंचा, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर (NL 01AH 3355) ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया.

    हादसे के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया.

    बताया जा रहा है कि युवक अपने दोस्तों के साथ एक सामान्य सैर पर निकला था, लेकिन किसी को अंदाजा नहीं था कि यह सफर उसकी जिंदगी का आखिरी सफर बन जाएगा. घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और इलाके में शोक का माहौल है.

    पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और ट्रेलर चालक की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस हादसे ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news