बड़ी खबर:साहिबगंज में  जमीन विवाद में दो पक्ष में झड़प, पाँच घायल,एक की हालत नाजुक

    तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. जिसमें पाँच लोग घायल गो गए. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफ़र किया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.        

    बड़ी खबर:साहिबगंज में  जमीन विवाद में दो पक्ष में झड़प, पाँच घायल,एक की हालत नाजुक

    साहिबगंज(SAHIBGANJ): जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र में जमीन विवाद में जमकर मारपीट हुई. जिसमें पाँच लोग घायल गो गए. सभी घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफ़र किया है.घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुटी है.        

    बता दे कि तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के जोंका गांव में मोहम्मद ताजदार आलम और मोकद्दस आलम के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा है. इसी बीच गुरुवार को अचानक दोनों व्यक्ति के बीच कहा सुनी शुरू हुई. देखते ही देखते दोनों के परिवार के सदस्य भी पहुंचे और फिर मारपीट शुरू हो गई. आरोप है कि इस मारपीट में एक व्यक्ति को चाकू मारा गया. जिसके बाद मामला और बाढ़ गया.        

    मारपीट होते देख गाँव के लोगों ने हस्तक्षेप किया और दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश की . साथ ही घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है. सभी घायल का ईलाज राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में किया जा रहा है.  जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत नाजुक होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया.

    मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई. जिसके बाद पुलिस पहले घटना स्थल पहुंच कर स्थानीय लोगों से जानकारी ली इसके बाद घायलों का बयान लिया गया है.      

    रिपोर्ट: गोविंद ठाकुर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Related News

    Our latest news